विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर अध्ययन केंद्र: चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने किया आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के राम जानकी नगर मोहल्ले में शिक्षा के प्रसार और अध्ययन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के राम जानकी नगर मोहल्ले में शिक्षा के प्रसार और अध्ययन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई है। राधेश्याम वर्मा के आवास परिसर में नव-निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन से पूर्व श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण माहौल में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिसके समापन के बाद विधि-विधान से पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं होता, बल्कि यह ज्ञान, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का सशक्त केंद्र है। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों और सभी पाठकों के लिए प्रेरणादायी व लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर शिक्षक नेता रामबिलास यादव ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में पुस्तकालयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक लाइब्रेरी 77 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए एक शानदार वातावरण मिलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में मोनू त्रिपाठी, राधेश्याम वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.