बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना सिकन्द्राबाद पुलिस ने जून माह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी 14 शिकायतों का निस्तारण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना सिकन्द्राबाद पुलिस ने जून माह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी 14 शिकायतों का निस्तारण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने साइबर सेल एवं संबंधित बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की कुल ₹2,29,852 की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराकर उनके बैंक खातों में वापस कराई।
पुलिस के अनुसार प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अथक परिश्रम एवं त्वरित कार्रवाई की गई। निस्तारित शिकायतों में शिकायत 14 मामलों में धनराशि पीड़ितों को लौटाई गई। वादियों ने थाना सिकन्द्राबाद पुलिस की कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस कार्रवाई में थाना सिकन्द्राबाद के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक अपराध रेव सिंह, उ0नि0 संदीप कुमार व का0 जितेन्द्र प्रसाद की टीम शामिल रही।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












