सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु में भाजपा नेताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 420 नगरा पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 420 नगरा पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी शक्ति देश की जनशक्ति, नवाचार और स्वदेशी क्षमता है। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के व्यापक प्रभाव का उल्लेख करते हुए इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री की अपील पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया।

बाइट मुख्य अंश – रमेश सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

“‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त जनसंवाद है। प्रधानमंत्री के प्रत्येक संदेश से समाज में सेवा, स्वावलंबन और राष्ट्र प्रथम की भावना को नई ऊर्जा मिलती है।”

विशिष्ट अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज यह देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम बन चुका है, जिसका लोग हर महीने बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.