बुलन्दशहर
बुलन्दशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में गोविन्दपुर निवासी वीरेश (पुत्र विजय सिंह) की सामयिक उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में गोविन्दपुर निवासी वीरेश (पुत्र विजय सिंह) की सामयिक उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वीरेश की बाइक एक टेम्पो से टकरा गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने एक निजी एम्बुलेंस संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि एम्बुलेंस चालक घायल युवक को लगभग दो घंटे तक इधर-उधर घुमाता रहा, जिससे उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुँचाया जा सका। परिजनों का मानना है कि यदि समय पर इलाज मिलता, तो वीरेश की जान बचाई जा सकती थी।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सीपी सिंह लोधी मृतक के गांव पहुँचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















