सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारी तेज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी 28 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी 28 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने महोत्सव स्थल का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का सघन निरीक्षण किया।

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की तैनाती, और आगंतुकों के लिए पार्किंग व सुगम यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी सदर) विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन के दौरान अनुशासन और सतर्कता बनाए रखें।

 

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.