नर सेवा ही नारायण सेवा: राजघाट में जरूरतमंदों को वितरित किए 101 कंबल

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के कड़ाके की ठंड को देखते हुए डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में मानवता और सेवा भाव की एक मिसाल पेश की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के कड़ाके की ठंड को देखते हुए डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में मानवता और सेवा भाव की एक मिसाल पेश की गई। बुधवार को अलीगढ़ निवासी समाजसेवी कालीचरण वार्ष्णेय और अलीगढ़ के अन्य यजमानों के सहयोग से एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजघाट स्थित ‘अलीगढ़ वालों की धर्मशाला’ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 101 जरूरतमंदों और साधु-संतों को कंबल भेंट किए गए। भीषण शीत लहर के बीच गर्म कंबल पाकर असहाय लोगों और संतों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान दिखाई दी। उपस्थित वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

इस सेवा कार्य में कालीचरण वार्ष्णेय के साथ रूपकिशोर शर्मा, विपिन राजपूत, लक्ष्मीनारायण वार्ष्णेय, बबली पंडित और सक्षम वार्ष्णेय सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से समाज के संपन्न वर्ग से आगे आकर गरीबों की मदद करने का आह्वान किया।

 

 

Voice Of News 24