इटवा पुलिस की सजगता: घर से गहने और नकदी लेकर भागे नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी अनहोनी को टालते हुए घर से नाराज होकर निकले 14 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी अनहोनी को टालते हुए घर से नाराज होकर निकले 14 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद किया है। बालक के पास से कीमती सोने के आभूषण, एक मोबाइल और 31,630 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, 19/20 जनवरी की दरमियानी रात करीब 12 बजे कस्बा इटवा में गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बालक घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कमरुद्दीन निवासी मैकडीह मुजहनिया (बलरामपुर) के रूप में दी। तलाशी में कीमती सामान मिलने पर पुलिस उसे थाने लाई और परिजनों को सूचित किया।

बालक के पिता अब्दुल रहमान ने बताया कि उनका बेटा 19 जनवरी की सुबह घर से कीमती सामान लेकर लापता हो गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बालक और बरामद माल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी की क्षेत्र में चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

 

 

Voice Of News 24