डिबाई: सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, चार नामांकन दाखिल

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, शाखा डिबाई के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, शाखा डिबाई के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गई है। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सरिता सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया विकास खंड कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें कुल 4 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।

नामांकन करने वालों में विनय पाल सिंह, छत्रपाल सिंह, वीरेंद्र पाल और भाजपा की ओर से बबली राज लोधी (पत्नी अजय कुमार लोधी) शामिल हैं। बबली राज लोधी को पार्टी ने लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 जनवरी को नामांकनों की जांच (स्कूटनी) होगी और 22 जनवरी को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। यदि आवश्यक हुआ, तो 27 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। नामांकन के दौरान ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह, नेत्रपाल सिंह, और विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.