मऊ
मऊ जनपद के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विशेष रूप से स्कूली वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस पर जोर दिया गया।

एआरटीओ सुहेल अहमद के नेतृत्व में टीम ने कुल 35 स्कूली वाहनों का सघन निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि जांच में सभी वाहन फिटनेस मानकों पर खरे उतरे, जिस पर अधिकारियों ने संतोष जताया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने प्रबंधकों को कड़े निर्देश भी दिए।
प्रवर्तन कार्रवाई के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना) के 6 और बिना सीट बेल्ट के 9 मामलों में चालान काटे गए। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से फिटनेस जांच कराएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















