सोहसा बासपार काली मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल के ग्राम सभा सोहसा बासपार स्थित काली मंदिर से मंगलवार को ‘श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ’ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल के ग्राम सभा सोहसा बासपार स्थित काली मंदिर से मंगलवार को ‘श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ’ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक उल्लास के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होकर चौपरिया, परतावल बाजार और परतावल चौराहा होते हुए छातीराम हनुमान मंदिर स्थित छठ घाट पहुंची। यहाँ कन्याओं ने विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरकर पूजन किया। इसके उपरांत यात्रा सेमरा चंद्रौली और छपिया होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

 

यात्रा में हाथी-घोड़े, डीजे और आकर्षक रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं हनुमान जी की भव्य झांकियां सजी थीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी सदर जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। महायज्ञ के मुख्य यजमान बलदेव गौड़ एवं उनकी पत्नी संगीता गौड़ हैं। आयोजनकर्ता अजय पटेल, अध्यक्ष बलराम पटेल, कोषाध्यक्ष विवेक पटेल और प्रवचनकर्ता राजू यादव हैं। यज्ञ का वैदिक अनुष्ठान धनंजय मिश्रा एवं संजय तिवारी द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।

महायज्ञ के दौरान आदर्श रामलीला मंडली (कुशीनगर) द्वारा प्रस्तुत रामलीला आकर्षण का मुख्य केंद्र है। आयोजन को सफल बनाने में सर्वेश यादव, सच्चिदानंद पटेल, चंद्रशेखर पटेल, उपेंद्र शुक्ला सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.