महराजगंज: जेएनपीजी कॉलेज में 27-28 फरवरी को जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा, मनेगा विज्ञान और साहित्य का उत्सव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के संस्कृत विभाग और हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 27 व 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के संस्कृत विभाग और हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 27 व 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। ‘भारतीय ज्ञान परंपरा, बौद्ध दर्शन और साहित्य’ विषय पर केंद्रित इस उत्सव में देश के नामचीन साहित्यकार, विद्वान और कवि शिरकत करेंगे।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आयोजन में सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन, पुस्तक मेला और विज्ञान उत्सव मुख्य आकर्षण होंगे। इस दौरान समाज सेवा, साहित्य और नारी शक्ति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली तीन विभूतियों को प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना, हरिद्वार भट्ट और सोनपति देवी सम्मान से नवाजा जाएगा।

मुख्य नियंता डॉ. बिपिन यादव को आयोजन का संयोजक बनाया गया है। कवि सम्मेलन में डॉ. नीलोत्पल मृणाल और डॉ. विनम्र सेन सिंह जैसे चर्चित नाम काव्य पाठ करेंगे। आयोजन में सिटीजन फोरम और राजकमल प्रकाशन सहित कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।

 

 

Voice Of News 24