सिद्धार्थनगर: प्राथमिक विद्यालय भिटिया में गूंजा ‘मिशन शक्ति’ का संदेश, बच्चों को सिखाया ‘गुड-टच और बैड-टच’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत मंगलवार को थाना उसका बाजार पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय भिटिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत मंगलवार को थाना उसका बाजार पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय भिटिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।

 

गुड-टच और बैड-टच की दी जानकारी प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूल पहुंची मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को अत्यंत सरल भाषा में ‘गुड-टच और बैड-टच’ के बीच का अंतर समझाया। टीम ने बच्चों को प्रेरित किया कि यदि कोई उनके साथ गलत व्यवहार करने का प्रयास करे, तो वे डरे नहीं बल्कि तुरंत अपने शिक्षक या परिजनों को बताएं। साथ ही, टीम ने साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी।

हेल्पलाइन नंबरों से किया लैस मिशन शक्ति टीम (उप-निरीक्षक जयप्रकाश पांडे, हे0का0 अनिल चौहान और म0का0 कालिंदी यादव) ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) और 1930 (साइबर अपराध) के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाएं अपनी किसी भी समस्या को निर्भय होकर दर्ज करा सकती हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.