रायबरेली
रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ के कृष्णपाल खेड़ा (मजरे रानीखेड़ा) गाँव में एक कलयुगी पोते ने अपनी चचेरी दादी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से शिकायत करना पड़ा भारी जानकारी के अनुसार, मृतका तारावती (60) ने आरोपी सोनू रैदास (24) द्वारा गाली-गलौज करने की शिकायत डायल-112 पुलिस से की थी। पुलिस के आने और सोनू को फटकार लगाने से वह बुरी तरह चिढ़ गया। इसी खुन्नस में सोमवार को जब तारावती घर पर अकेली थीं, तब सोनू ने कुल्हाड़ी से उनके सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर शिवगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















