महराजगंज: अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जब्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंदन नदी के पास से भारी मात्रा में अवैध खनन में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।

छापेमारी में मची खलबली जानकारी के अनुसार, भरवलिया गांव के समीप मरचहवां बंधा के पास जब पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त छापेमारी की, तो वहां अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी (UP 56 FT 3427) और 05 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में से तीन का पंजीकरण संख्या क्रमशः UP 56 AD 8719, UP 56 AE 4047 और UP 56 AK 2718 है, जबकि दो ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के पाए गए।

विधिक कार्रवाई जारी हल्का लेखपाल देवेंद्र पटेल की लिखित तहरीर और सुपुर्दगीनामा के आधार पर सभी वाहनों को थाना परिसर में दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, बृजेश पांडेय और उनकी टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24