मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

हादसे के बाद मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।

अस्पताल में उपचार जारी सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया है। फिलहाल घायल युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Voice Of News 24