मऊ: सहकारी बैंक चुनाव में धांधली का आरोप, ब्लॉक कार्यालय से चुनाव अधिकारी नदारद

मऊ

मऊ जनपद के सहकारी बैंक चुनाव के दौरान मंगलवार को परदहां ब्लॉक कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारियों पर जानबूझकर नामांकन रोकने और धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सहकारी बैंक चुनाव के दौरान मंगलवार को परदहां ब्लॉक कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारियों पर जानबूझकर नामांकन रोकने और धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है।

निर्धारित समय पर नहीं मिले अधिकारी भाजपा समर्थित प्रत्याशी होने का दावा करने वाले रामनारायण सिंह सहित कई उम्मीदवार सुबह 10:00 बजे ही ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर तक वहां कोई भी चुनाव अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। उम्मीदवारों का आरोप है कि किसी विशेष पक्ष को लाभ पहुँचाने के लिए नामांकन प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है और उन्हें पर्चे उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

चुनाव निरस्त होने की आशंका मौके पर पहुंचे समर्थकों और उम्मीदवारों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते नामांकन पत्र नहीं मिले, तो चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी या इसे निरस्त करने की साजिश रची जा सकती है। उम्मीदवारों ने स्पष्ट किया है कि जब तक पर्चा नहीं मिल जाता, वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर डटे रहेंगे।

 

 

Voice Of News 24