निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भूमि विकास बैंक निचलौल को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भूमि विकास बैंक निचलौल को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक उनके विरोध में किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा मात्र औपचारिक रह गई है।

समर्थकों में भारी उत्साह

नामांकन प्रक्रिया निचलौल ब्लॉक कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने धीरेंद्र प्रताप सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में बैंक किसानों की समस्याओं के समाधान में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

किसानों के हित में करेंगे कार्य

निर्विरोध निर्वाचित होने पर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक को पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी बनाना है। इस अवसर पर उमरेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश पाठक, रामआसरे, मोतीचंद, अजय सिंह, जितेंद्र जगरनाथ गोंड सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.