बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में कड़ाके की ठंड और मौसम में आए अचानक उतार-चढ़ाव ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कड़ाके की ठंड और मौसम में आए अचानक उतार-चढ़ाव ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। दानपुर ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों सिरदर्द, नजला, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। विशेष रूप से बच्चे और युवा इस मौसमी संक्रमण की चपेट में सबसे अधिक आ रहे हैं।
साइनस और संक्रमण का खतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर ने बताया कि दिन-रात के तापमान में अंतर और कोहरे के कारण लोग नजले का शिकार हो रहे हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज गंभीर नजला और सिरदर्द की समस्या लेकर आ रहे हैं, जबकि बीमार बच्चों की संख्या रोजाना 100 के पार पहुंच रही है। डॉ. किशोर ने चेतावनी दी कि लोग अक्सर इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में साइनस, गले के संक्रमण और तेज बुखार का कारण बन रहा है। सर्दी के कारण नाक की झिल्ली में सूजन आने से सांस लेने में तकलीफ और सिर भारी होने की समस्या भी आम हो गई है।
सावधानियां और बचाव के उपाय चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और निम्नलिखित सावधानियां बरतें:
ठंडी हवा से बचें और घर से बाहर निकलते समय सिर व कान गर्म कपड़ों से ढकें।
केवल गुनगुने पानी का सेवन करें और ताजा भोजन ही लें।
बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखें, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
बंद नाक और जुकाम से राहत के लिए दिन में कम से कम दो बार भाप लें।
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खेड़िया बख्श में विकास दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की नालियां पूरी तरह चोक होने के कारण कीचड़ और गंदा पानी सड़कों (खंरजा) पर बह रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। pic.twitter.com/Rl0JbzKhYC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















