मऊ
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गाँव में कार से कुचलकर हुई मां-बेटी की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गाँव में कार से कुचलकर हुई मां-बेटी की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए ‘सुनियोजित हत्या’ का आरोप लगाया और सरायलखंसी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
पुरानी रंजिश में साजिश का आरोप मृतक रीता देवी और गोल्डी राजभर के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही सचिन और कार चालक राजन ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर घर के बाहर धूप सेंक रहे परिवार पर गाड़ी चढ़ाई। परिजनों के अनुसार, एक पुराने विवाद में पुलिस ने दबाव बनाकर सुलह कराई थी, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी सोमवार दोपहर हुई इस घटना में रीता और गोल्डी की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद आरोपी राजन और उसका साथी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खेड़िया बख्श में विकास दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की नालियां पूरी तरह चोक होने के कारण कीचड़ और गंदा पानी सड़कों (खंरजा) पर बह रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। pic.twitter.com/Rl0JbzKhYC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















