बुलंदशहर: खेड़िया बख्श में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, नालियां चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खेड़िया बख्श में विकास दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खेड़िया बख्श में विकास दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की नालियां पूरी तरह चोक होने के कारण कीचड़ और गंदा पानी सड़कों (खंरजा) पर बह रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

शिकायतों के बाद भी सुध नहीं ग्रामीण जितेंद्र कुमार, बिनामी सिंह और चौखे लाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान उषा देवी और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक निस्तारण के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हो रही है, जो आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी सड़क पर बहते गंदे पानी से आक्रोशित ग्रामीण दरब सिंह, भगवती प्रसाद, वीरपाल सिंह, अशर्फी देवी और कुसुम देवी सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

 

Voice Of News 24