सिद्धार्थनगर: 15 वर्षीय किशोर वीरू लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस से मदद की गुहार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगवा करछुलिया से एक 15 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगवा करछुलिया से एक 15 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरू पुत्र प्रभु बीते 12 जनवरी को घर से निकला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने वीरू की काफी खोजबीन की और अपने सभी रिश्तेदारों व परिचितों के यहाँ पता लगाया, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। नाबालिग बालक के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे गांव में चिंता का माहौल है। थक-हारकर पीड़ित परिवार ने थाना उसका बाजार में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से बेटे की सुरक्षित बरामदगी के लिए मदद की अपील की है।

परिजनों ने आम जनता से भी भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी इस बालक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का परिवार सदैव आभारी रहेगा।

संपर्क सूत्र: 9264957763

पहचान: उम्र 15 वर्ष, नाम वीरू, निवासी नगवा करछुलिया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.