सिद्धार्थनगर: एएसपी प्रशांत कुमार ने ‘डिजिटल वॉरियर्स’ को दिए सफलता के मंत्र, फेक न्यूज पर नकेल कसने की तैयारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में जनपद के समस्त थानों से आए ‘डिजिटल वॉरियर्स’ के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में जनपद के समस्त थानों से आए ‘डिजिटल वॉरियर्स’ के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं (फेक न्यूज) के प्रति समाज को जागरूक करना था।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने डिजिटल वॉरियर्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपील की कि वे समाज के जिम्मेदार प्रहरी के रूप में अफवाहों को रोकने और बिना सत्यापन के किसी भी जानकारी को साझा न करने में अपना योगदान दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के पोर्टल ‘Cyber Dost’ और उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक हैंडल @UPPolice के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि आमजन को सही सूचनाएं मिल सकें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS), प्रतिसार निरीक्षक बी0एन0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी वॉरियर्स को पुलिस के सकारात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और साइबर सुरक्षित समाज बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.