सिद्धार्थनगर:बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बांसी / सिद्धार्थनगर

अपराध संवाददाता सिद्धार्थनगर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत बांसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपराध संवाददाता सिद्धार्थनगर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत बांसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ग्राम मधुकरपुर से हुई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में यह सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी बांसी रोहनी यादव के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम मधुकरपुर में दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके गांव के पास से ही दबोच लिया।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा गिरफ्तार अभियुक्त विशाल श्रीवास्तव के विरुद्ध थाना बांसी में मु0अ0सं0 007/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) (दुष्कर्म), 351(3) (आपराधिक धमकी), 333 (घर में अनधिकार प्रवेश) और 3/4 पॉक्सो एक्ट (पॉक्सो अधिनियम) जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

न्यायालय में पेशी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.