महराजगंज: चिउटहां पुलिस चौकी को मिली पहली महिला प्रभारी, SI सारिका सिंह ने संभाला कार्यभार

महरजगंज

महरजगंज जनपद के थाना सिंदुरिया अंतर्गत चिउटहां पुलिस चौकी के इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महरजगंज जनपद के थाना सिंदुरिया अंतर्गत चिउटहां पुलिस चौकी के इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। चौकी के गठन के बाद पहली बार किसी महिला अधिकारी को कमान सौंपी गई है। उपनिरीक्षक (SI) सारिका सिंह ने चौकी प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं और आम जनमानस में सुरक्षा का नया भरोसा जागा है।

पदभार संभालते ही एसआई सारिका सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली  प्राथमिकता जनसुनवाई को प्रभावी बनाना, आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष व संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उनकी कार्यशैली का मूल उद्देश्य होगा।

बतौर चौकी प्रभारी यह उनकी पहली पोस्टिंग है। इससे पूर्व वह श्यामदेउरवा थाने में तैनात रह चुकी हैं, जहां उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रवैये की सराहना होती रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत किए गए उनके प्रभावी प्रयासों ने उन्हें एक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

2023 बैच की तेज-तर्रार और अनुशासित सारिका सिंह की तैनाती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ महिलाओं में सुरक्षा और भरोसे की भावना और सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक नियुक्ति का स्वागत करते हुए बेहतर, पारदर्शी और जनोन्मुखी पुलिसिंग की आशा व्यक्त की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.