महराजगंज
महराजगंज जिला मुख्यालय पर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें खाकी का खौफ भी नहीं रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला मुख्यालय पर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें खाकी का खौफ भी नहीं रहा। बीती रात अज्ञात चोरों ने कोतवाली से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित ‘किसान एग्रो सेंटर’ का शटर उखाड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात स्थल से चंद कदमों की दूरी पर बैंक और ऑफिसर्स कॉलोनी है, फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
CCTV में कैद शातिर चोर की करतूत
फरेंदा रोड स्थित इस दुकान के मालिक प्रदीप गुप्ता को सुबह 6 बजे पड़ोसियों ने शटर टूटने की सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों ने चोरी की पूरी वारदात को उजागर कर दिया है.
शातिर तरीका: चोर खुद को पहचान से बचाने के लिए स्कूटर के कवर से ढंककर दुकान के बगल वाली गली से दाखिल हुआ।उसने लोहे के भारी सब्बल से पहले ताला तोड़ा और फिर शटर उखाड़कर अंदर घुस गया।अंदर घुसते ही चोर ने काउंटर को तोड़कर उसमें रखे नकदी रुपये और महत्वपूर्ण कागजात समेट लिए और फरार हो गया।
सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल
जिस जगह चोरी हुई, वहां से मात्र 20 मीटर की दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक और पास ही में ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित है। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है।
व्यापार मंडल के महामंत्री अजय राज कसौधन सहित अन्य व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई और रात्रि गश्त नहीं बढ़ाई गई, तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कह रही है।
कैंपियरगंज: ग्राम सभा पोवा में विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ का खेल, घटिया सामग्री से बन रही RCC सड़कhttps://t.co/21nF8POHC6@Dm_Gorakhpur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 7, 2026


















