बुलंदशहर: खुदादिया गांव के विकास को लेकर ग्राम प्रधान ने बुलंद की आवाज, MLC नरेंद्र भाटी को सौंपा मांगपत्र

अहमदगढ़/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुदादिया गांव के चहुमुखी विकास और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान प्रमोद मीणा ने पहल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुदादिया गांव के चहुमुखी विकास और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान प्रमोद मीणा ने पहल की है। बुधवार को ग्राम प्रधान ने विधान परिषद सदस्य (MLC) नरेन्द्र भाटी से मुलाकात कर गांव के विकास कार्यों से संबंधित एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा।

काली सड़क निर्माण की प्रमुख मांग

मांगपत्र में ग्राम प्रधान प्रमोद मीणा ने गांव के मुख्य संपर्क मार्ग के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने गुरुद्वारे के पास लीला लंबरदार की ट्यूबवेल से खोंटा बाबन होते हुए दिल्ली-बदायूं मार्ग (अशोक की दुकान तक) काली सड़क के निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें होंगी कम

ग्राम प्रधान ने एमएलसी को अवगत कराया कि वर्तमान में इस मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिसके कारण विद्यार्थियों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी असुविधा होती है।

बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने दिया आश्वासन

जनहित से जुड़ी इन समस्याओं को एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्राम प्रधान को आश्वस्त किया कि यह मांग सीधे तौर पर ग्रामीणों की सुविधा से जुड़ी है, इसलिए इस पर तत्काल सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया को जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया।इस मौके पर खुदादिया गांव के ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण की मांग पूरी होने से गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.