कैंपियरगंज: ग्राम सभा पोवा में विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ का खेल, घटिया सामग्री से बन रही RCC सड़क

कैंपियरगंज/गोरखपुर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, वहीं गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पोवा में सरकारी धन के बंदरबांट का एक बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, वहीं गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पोवा में सरकारी धन के बंदरबांट का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम प्रधान के द्वारा आरसीसी (RCC) सड़क के निर्माण में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

घटिया मटेरियल का हो रहा प्रयोग

ग्राम सभा पोवा में बन रही इस सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बेहद घटिया दर्जे की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सीमेंट की मात्रा नाममात्र है और मानक के विपरीत बालू और ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी और टूट जाएगी।

अधिकारी साधे हुए हैं चुप्पी

हैरानी की बात यह है कि विकास कार्यों की निगरानी करने वाले संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं। शिकायत के बावजूद न तो कोई जांच टीम मौके पर पहुंची और न ही निर्माण कार्य को रुकवाया गया। अधिकारियों की यह ‘रहस्यमयी चुप्पी’ सीधे तौर पर उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करती है।

सरकार के पैसे के साथ खिलवाड़

ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधे तौर पर जनता की गाढ़ी कमाई और सरकार के पैसों के साथ खिलवाड़ है। प्रधान द्वारा अपनी जेब भरने के चक्कर में विकास कार्य की गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.