सिद्धार्थनगर: ग्राम चौकीदारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की गोष्ठी, सुरक्षा के दिए मंत्र और बांटे कंबल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज थाना मिश्रौलिया परिसर में ग्राम चौकीदारों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज थाना मिश्रौलिया परिसर में ग्राम चौकीदारों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद हुआ, बल्कि भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम प्रहरियों को कंबल भी वितरित किए गए।

पुलिस और जनता के बीच की अहम कड़ी हैं चौकीदार

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में चौकीदारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस और जनता के बीच सूचना तंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण स्तर पर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय है।

सतर्कता और त्वरित सूचना के निर्देश

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने चौकीदारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें।गांव में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाहरी व्यक्तियों के आगमन की जानकारी तत्काल थाने को दें।किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की संभावना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

शीतकालीन कंबल का वितरण

गोष्ठी के अंत में पुलिस विभाग की ओर से मानवीय पहल करते हुए सभी उपस्थित ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में ड्यूटी कर रहे चौकीदारों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। अधिकारियों ने कंबल प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य और बेहतर कार्य की कामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.