सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी नाकाम, मोहाना पुलिस और SSB ने यूरिया के साथ एक को दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सीमा पार उर्वरकों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सीमा पार उर्वरकों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 08 बोरी यूरिया खाद के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को तस्करी के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और SSB की टीम ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे व्यक्तियों को रोका, जिनके पास से अवैध रूप से ले जाई जा रही यूरिया बरामद हुई।यूरिया खाद 08 बोरी 01 मोटरसाइकिल और 02 साइकिलगिरफ्तार अभियुक्त रघुवर यादव पुत्र रामपियारे (निवासी: ग्राम बर्डपुर नंबर 04, टोला नंदनगर चौराहा, थाना मोहाना)

कस्टम कार्यालय को सुपुर्द

थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बरामद खाद और वाहनों के साथ अभियुक्त को धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गएअभियुक्त और बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में खाद और अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.