लखनऊ: हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर, हेट स्पीच और विवादित पोस्ट मामले में दर्ज है FIR

लखनऊ

अपनी गायकी और तीखे सवालों के लिए चर्चा में रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं। ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपनी गायकी और तीखे सवालों के लिए चर्चा में रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं। उनके साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी मौजूद थे। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें हेट स्पीच और राष्ट्र विरोधी टिप्पणियों के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

 

इस मामले में पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को पहले भी दो नोटिस भेजे हैं.शनिवार को नेहा अपने आवास पर कहीं से घूम कर आई तो देखा कि उनके गेट पर तीसरा नोटिस चस्पा था, जिसके बाद नेहा अपने पति के साथ कुछ थाने पहुंची हुई हैं.

इस मामले को लेकर नेहा सिंह पति के साथ अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची हैं. बीते 5 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.