वाराणसी: नए साल के पहले दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में टेका मत्था

वाराणसी

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन (शनिवार) अपने दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुंचे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन (शनिवार) अपने दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से काशी के प्रति अपनी विशेष आस्था को जारी रखते हुए उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल के दर्शन-पूजन से की।

बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में किया दुग्धाभिषेक

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर आदि योगी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बैठकर षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन और अर्चन किया। इस दौरान सीएम योगी ने महादेव से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की मंगल कामना की।

‘काशी कोतवाल’ से मांगा आशीर्वाद

समीक्षा बैठक संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बाबा काल भैरव के मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने काशी कोतवाल के चरणों में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से आरती कर आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुसार, काशी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री काल भैरव के दर्शन करना कभी नहीं भूलते।

भक्तों के बीच गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा

जब मुख्यमंत्री विश्वनाथ धाम के परिसर में पहुंचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम योगी ने भी रुककर हाथ हिलाया और मुस्कराते हुए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री का यह 2026 का पहला वाराणसी दौरा है।दर्शन-पूजन के अलावा सीएम ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी की।विवार को भी मुख्यमंत्री के कई अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.