सिद्धार्थनगर: कृषि अधिकारी के निलंबन के बाद भी नहीं रुकी खाद की तस्करी, SSB ने पिकअप लदी 63 बोरी यूरिया के साथ दो को दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर खाद की कालाबाजारी और तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर खाद की कालाबाजारी और तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद की किल्लत और तस्करी पर लगाम न लगा पाने के कारण हाल ही में जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को कृषि मंत्री द्वारा निलंबित किया गया था। लेकिन इस बड़ी कार्रवाई के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

SSB की बड़ी कार्रवाई: 63 बोरी यूरिया बरामद

आज 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती इलाकों में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तस्करी की कोशिश को नाकाम किया।

पिकअप से नेपाल जा रही थी खाद: सीमा चौकी कोटिया क्षेत्र में विशेष नाकेबंदी के दौरान एसएसबी ने एक पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 60 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। चालक शौकत अली ने कबूल किया कि वह भारत के कोटे की खाद को ऊंचे दामों पर नेपाल बेचने जा रहा था।

मोटरसाइकिल से तस्करी

दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी धनौरा क्षेत्र में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई। यहाँ सीमा स्तम्भ संख्या 558 के पास एक नेपाली युवक को मोटरसाइकिल पर 3 बोरी यूरिया ले जाते हुए पकड़ा गया।

बढ़नी कस्टम को सौंपे गए आरोपी

एसएसबी ने बरामद खाद, पिकअप और मोटरसाइकिल के साथ दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय (कस्टम) बढ़नी के सुपुर्द कर दिया है।

किसानों में आक्रोश: “अधिकारी बदले पर हालात नहीं”

एक तरफ जिले का किसान खाद की एक-एक बोरी के लिए समितियों के चक्कर काट रहा है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की सख्ती के दावों के बीच खाद सीमा पार भेजी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी के निलंबन के बाद भी तस्करी जारी रहना विभाग की मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.