सिद्धार्थनगर: साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी, एसपी अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों को दी ‘हाईटेक’ ट्रेनिंग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बढ़ते डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों से दो कदम आगे रहने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस अब आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बढ़ते डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों से दो कदम आगे रहने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस अब आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में साइबर अपराध से निपटने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिसकर्मियों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसपी अभिषेक महाजन ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जोर दिया गया।

ऑनलाइन फ्रॉड: वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने और उसकी जल्द जांच के तरीके।

सोशल मीडिया क्राइम: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाले अपराधों की ट्रैकिंग।

डिजिटल फोरेंसिक: जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने का कौशल।

प्रेजेंटेशन के जरिए समझाई गई तकनीक

इस कार्यशाला की खास बात यह रही कि विभिन्न पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर अपराध के संबंध में तैयार किए गए पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) का प्रदर्शन किया गया। इससे पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक रूप से यह समझने में मदद मिली कि आधुनिक सॉफ्टवेयर और टूल्स का उपयोग अपराध नियंत्रण में कैसे किया जाए।

जांच में आएगी और अधिक पारदर्शिता और गति

एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद की पुलिस को तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे जटिल से जटिल साइबर मामलों को कम समय में सुलझा सकें।

कार्यशाला में मुख्य उपस्थिति: इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, साइबर सेल की टीम और जनपद के अन्य शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.