सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के 52 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह है पूरी घटना
शिकायत के अनुसार, यह घटना 8 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है, जब महिला घर पर बिल्कुल अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान कृष्ण मोहन यादव उर्फ भोलू घर में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने महिला की साड़ी खींचकर उसे पकड़ लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया और खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और सीने पर हाथ रखकर दबाने लगा।
शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी
महिला द्वारा किसी तरह विरोध कर शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट हुई। यह देख आरोपी महिला को गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इस गंभीर धमकी से सहमी हुई महिला ने शुरुआत में डर के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस कार्रवाई
महिला की तहरीर पर खेसरहा थाने की पुलिस ने आरोपी कृष्ण मोहन यादव उर्फ भोलू के खिलाफ महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक अंगद कुमार प्रेमी को सौंपी गई है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












