मऊ: टेंट लगाते समय करंट से तीन युवकों की मौत, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पीड़ित परिवारों को दिए 1-1 लाख के चेक

मऊ

मऊ दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी के दौरान टेंट लगाते वक्त हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत के मामले में शासन स्तर से बड़ी राहत और कार्रवाई की घोषणा की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी के दौरान टेंट लगाते वक्त हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत के मामले में शासन स्तर से बड़ी राहत और कार्रवाई की घोषणा की गई है। बुधवार देर रात ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा मऊ पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से तीनों परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

यह था पूरा हादसा

28 सितंबर की शाम को एक शादी समारोह के लिए टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान लोहे का खंभा खड़ा करते समय वह अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इस भीषण हादसे में दूल्हे बरकतुल्ला के छोटे भाई महमूद उर्फ मोहम्मद कामिल (18), टेंट कर्मचारी कामिल (25) और इरफान (28) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

आवास और पेंशन: जिन पीड़ित परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा विधवा पेंशन और आयुष्मान कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।

शादी में सहायता: जिन परिवारों में शादी योग्य बेटियां हैं, उन्हें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।

भविष्य की सुरक्षा के कड़े निर्देश: इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए 11 केवी लाइन के आसपास तुरंत सुरक्षा जाली (गार्डिंग) लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के सुझाव पर तारों की केबलिंग और जरूरत पड़ने पर लाइनों को भूमिगत करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

इस दौरान मऊ नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल सहित बिजली विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.