आगरा

आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कछपुरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत पर चारपाई पर सो रहे 32 वर्षीय प्रेमवीर की सिर पर कुल्हाड़ी जैसे घातक हथियार से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कछपुरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत पर चारपाई पर सो रहे 32 वर्षीय प्रेमवीर की सिर पर कुल्हाड़ी जैसे घातक हथियार से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे, तब खून से लथपथ शव देखकर सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक, प्रेमवीर फरवरी में ही जेल से छूटकर आया था और गांव के कुछ लोगों से उसका जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












