महराजगंज

महराजगंज सदर तहसील अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सदर तहसील अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की। क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।
2 कुंतल लहन नष्ट
छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से शराब तैयार करने के लिए रखे गए करीब 02 कुंतल लहन और शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री को मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया।
अचानक हुई इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












