ठूठीबारी: व्यापारी के गोदाम में निकला खतरनाक किंग कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी ग्राम सभा में गुरुवार को एक व्यापारी के गोदाम में अचानक किंग कोबरा सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी ग्राम सभा में गुरुवार को एक व्यापारी के गोदाम में अचानक किंग कोबरा सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही गोदाम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन रक्षक साहनी के नेतृत्व में टीम ने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने विशाल किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

सांप के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि पकड़े गए किंग कोबरा को सुरक्षित प्राकृतिक वास में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े गोदाम में कोबरा निकलने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.