UP News: बरेली में विधायक श्याम बिहारी लाल को अंतिम विदाई देंगे सीएम योगी

लखनऊ/बरेली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे। विधायक का शुक्रवार को हृदय गति रुकने  से निधन हो गया था।

सीएम योगी आज दोपहर बरेली पहुंचेंगे। वह दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे। विधायक का अंतिम संस्कार आज दोपहर बरेली में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

लखनऊ वापसी: विधायक के आवास पर शोक प्रकट करने के बाद मुख्यमंत्री वापस लखनऊ लौटेंगे।

वाराणसी प्रस्थान: शाम को सीएम योगी लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वाराणसी में उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.