इटवा (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में एक विशाल बाइक यात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एक विशाल बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आगामी 4 जनवरी को इटवा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ के प्रचार-प्रसार और आमंत्रण के उद्देश्य से आयोजित की गई।
केसरिया झंडों और जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर
दर्जनों बाइकों पर सवार स्वयंसेवक और उत्साही युवा नगर के प्रमुख मार्गों से अनुशासित ढंग से गुजरे। हाथों में भगवा ध्वज और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ इस यात्रा ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। यात्रा के दौरान शांति और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
संस्कार और राष्ट्रभाव जगाना मुख्य उद्देश्य
यात्रा के दौरान जिला प्रचारक अवनीश जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “इस हिंदू सम्मेलन का मूल उद्देश्य समाज में संस्कारों का बीजारोपण करना, सामाजिक समरसता लाना और राष्ट्रभाव को सशक्त करना है।” उन्होंने क्षेत्र की जनता से सपरिवार इस सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।
संगठित समाज ही राष्ट्र की नींव: पदाधिकारी
खण्ड कार्यवाह श्यामलाल चौरसिया ने बताया कि इस जनजागरण यात्रा का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को सम्मेलन से जोड़ना और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करते हैं और समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हैं।
खण्ड संघचालक राकेश साहू ने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज की जागरूकता और एकजुटता ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है।
इस यात्रा में नगर संघचालक राधेश्याम जायसवाल, सभासद घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कनोजिया, सुनील जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, राजन, मथुरा, संतोष, ब्रह्मदेव, मयंक, आशीष, राकेश, नंदलाल, धनंजय और प्रेम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में 4 जनवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
यूपी में नए साल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS अधिकारियों का तबादला pic.twitter.com/nlfjThlOId
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 2, 2026























