सिद्धार्थनगर: करही खास में सजी ‘गाँव की चौपाल’, सीडीओ ने कहा- “पात्र न छूटे, अपात्र न जुटे”

इटवा (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील अंतर्गत खुनियांव ब्लॉक के ग्राम करही खास में शुक्रवार को ‘गाँव की चौपाल, गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील अंतर्गत खुनियांव ब्लॉक के ग्राम करही खास में शुक्रवार को ‘गाँव की चौपाल, गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बलराम सिंह यादव ने शासन की मंशा के अनुरूप गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

प्रमुख योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर

चौपाल को संबोधित करते हुए सीडीओ बलराम सिंह यादव ने कड़े निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित योजनाओं की समीक्षा की

पेंशन योजनाएं: वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लंबित आवेदनों का निस्तारण।

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: आयुष्मान कार्ड निर्माण और जीवन ज्योति योजना।

महिला एवं बाल विकास: कन्या सुमंगला योजना और स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण।

राशन एवं कृषि: राशन कार्ड और किसान सम्मान निधि की उपलब्धता।

एसडीएम की अपील: तत्काल कराएं ‘फार्मर रजिस्ट्री’

कार्यक्रम में मौजूद उप जिलाधिकारी (SDM) कुणाल ने किसानों से मुखातिब होते हुए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं, वे बिना देरी किए अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क कर पंजीकरण पूर्ण कराएं। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे अपनी किसी भी समस्या के लिए सीधे उन्हें शिकायत पत्र दे सकते हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.