सिद्धार्थनगर: एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने की जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा,एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सम्मानित सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला पर्यावरण समिति के साथ बैठक कर ‘जिला पर्यावरण योजना’ के क्रियान्वयन का जायजा लिया।

प्रभागीय निदेशक ने डॉ. अफरोज अहमद को जिले में चल रही पर्यावरणीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। बैठक के दौरान निम्नलिखित गंभीर मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन: कचरे के सही निस्तारण और प्लास्टिक मुक्त अभियान की स्थिति।

तरल एवं जैव-चिकित्सा अपशिष्ट: अस्पतालों और नालों से निकलने वाले अपशिष्ट के प्रबंधन की समीक्षा।

वायु प्रदूषण नियंत्रण: हवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदम।

सीवेज ट्रीटमेंट (STP) और वृक्षारोपण पर कड़े निर्देश

एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण कार्यों में देरी न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नदियों और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए एसटीपी का सुचारू संचालन अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने वृक्षारोपण अभियान और जल संरक्षण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

सतत विकास ही भविष्य का आधार

डॉ. अहमद ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें रोजगार सृजन और पर्यावरणीय संतुलन को एक साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास और प्रकृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं होने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय  के साथ योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24