बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ जनपद के डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर गांव मुमरेजपुर के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ जनपद के डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर गांव मुमरेजपुर के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 6 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह है पूरी घटना
पहासू के पठान टोला निवासी दिलशाद (32) पुत्र बाबू खां गुरुवार दोपहर अपनी पत्नी साबरा (28), पुत्री माहींन (9) और पुत्र जयान (6) के साथ बाइक से डिबाई की ओर जा रहे थे। जब वे मुमरेजपुर के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत डिबाई चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान 6 वर्षीय पुत्र जयान ने भी दम तोड़ दिया।
चालक हिरासत में
थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले टैंकर और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












