सिद्धार्थनगर: एसडीएम कोर्ट में रिश्वत का ‘खुला खेल’! पेशकार का पैसे लेते वीडियो वायरल

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)

उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को धता बताते हुए सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ तहसील से भ्रष्टाचार की एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को धता बताते हुए सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ तहसील से भ्रष्टाचार की एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। यहाँ एसडीएम न्यायालय में तैनात एक पेशकार का खुलेआम फरियादियों से पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील परिसर से लेकर जिला मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है।

कैमरे में कैद हुई ‘फाइलों की कीमत’

वायरल वीडियो में एसडीएम कोर्ट में तैनात पेशकार राजेन्द्र प्रसाद कथित तौर पर फरियादियों से नकदी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि न्यायालय परिसर के भीतर ही फाइलों को आगे बढ़ाने या राहत पाने के नाम पर वसूली का यह खेल बिना किसी डर के चल रहा है। हालांकि, ‘दैनिक भास्कर’ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

न्याय की उम्मीद पर उठ रहे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फरियादियों का कहना है कि तहसील के सरकारी दफ्तरों में बिना ‘सुविधा शुल्क’ दिए काम कराना मुमकिन नहीं है। लोगों ने सवाल उठाया है कि अगर न्याय के मंदिर (एसडीएम कोर्ट) में भी रिश्वतखोरी होगी, तो एक गरीब और लाचार आदमी इंसाफ के लिए कहाँ जाएगा।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया: ‘जांच के घेरे में पेशकार’

मामला तूल पकड़ते ही प्रशासन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि:

“वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि आरोपी पेशकार राजेन्द्र प्रसाद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

सिस्टम पर सवालिया निशान

यह पहला मौका नहीं है जब किसी सरकारी कार्यालय से ऐसा वीडियो सामने आया हो, लेकिन एसडीएम कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय में इस तरह की घटना प्रशासनिक निगरानी पर बड़े सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई करता है या मामला केवल ‘जांच’ तक ही सीमित रह जाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.