बलरामपुर: बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार

उतरौला

बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नए साल के पहले ही दिन पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

घटना 31 दिसंबर 2025 की है। वादी अहमद रजा निवासी महदेइया मोड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने आरोपी आरिफ और आसिफ, रिजवान नामक युवक और उनकी बहन के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहे थे। जब अहमद रजा बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उनकी पीठ पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह की टीम ने जाल बिछाया।

आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम भड़वा जोत नहर पुलिया के पास से घेराबंदी कर दोनों नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया आरिफ पुत्र सिराज अहमद (निवासी महदेइया नई बस्ती) आसिफ पुत्र हसरत अली (निवासी महदेइया नई बस्ती)

हथियार बरामद, भेजी गई जेल

तलाशी के दौरान अभियुक्त आरिफ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.