महराजगंज :सिसवा महोत्सव का ऐतिहासिक आगाज़,जूनियर गोविंदा के ठुमकों पर झूम उठा पंडाल, पंद्रहवें आयोजन ने रचा नया कीर्तिमान

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका ‘सिसवा महोत्सव’ अपने पंद्रहवें साल में और भी भव्य और यादगार साबित हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका ‘सिसवा महोत्सव’ अपने पंद्रहवें साल में और भी भव्य और यादगार साबित हुआ। गुरुवार को महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसने न केवल सिसवा बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत, नृत्य और कला के इस महाकुंभ में बॉलीवुड के तड़के ने चार चांद लगा दिए।

महोत्सव के स्टार रहे ‘जूनियर गोविंदा’

कार्यक्रम की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति जूनियर गोविंदा की रही। जैसे ही वे मंच पर आए, उनका वही चिर-परिचित ‘चीची’ स्टाइल देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने गोविंदा के सुपरहिट गीतों, विशेषकर “कोई हमें प्यार करे, कोई जान निसार करे” पर अपनी जबरदस्त नृत्य कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों का आलम यह था कि युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी अपनी जगह पर खड़े होकर थिरकने को मजबूर हो गए। उनकी चाल और अंदाज़ में हुबहू अभिनेता गोविंदा की झलक दिखाई दी।

सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभा का संगम

महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी लोक कला और लोकगीतों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज केसरी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना, सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और लोगों को स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराना है।

सुरक्षा के बीच देर रात तक चला जश्न

आयोजन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निचलौल क्षेत्राधिकारी और कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रोशन मद्धेशिया और उमेश जायसवाल ने अपनी बेहतरीन वाकपटुता से किया।

प्रमुख उपस्थितियां: इस अवसर पर अवधेश चौबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह, एन.बी. पाल, प्रमोद गुप्ता, शिव जी सोनी, नागेंद्र मल्ल, गिरजेश जायसवाल, संजय मद्धेशिया और दीपक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने जताया आभार

समिति के अध्यक्ष मनोज केसरी ने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए नगर वासियों, कलाकारों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिसवा महोत्सव अब क्षेत्र के सांस्कृतिक कैलेंडर की एक अमिट पहचान बन चुका है और देर रात तक दर्शकों का उत्साह इसकी सफलता का प्रमाण है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.