महराजगंज: सड़क सुरक्षा माह का आगाज़ DM और SP ने दिखाई जागरूकता वैन को हरी झंडी, बुजुर्ग चालकों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे

महराजगंज

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति सचेत करने के लिए महराजगंज में ‘सड़क सुरक्षा माह’ का भव्य शुभारंभ हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति सचेत करने के लिए महराजगंज में ‘सड़क सुरक्षा माह’ का भव्य शुभारंभ हो गया है।आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने प्रशासनिक भवन से इस अभियान की शुरुआत की। 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे महीने जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

जागरूकता वैन: नियमों के साथ मिलेगी ‘नजर’ की सुरक्षा

जिलाधिकारी ने एक विशेष जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन न केवल यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करेगी, बल्कि एक चलते-फिरते स्वास्थ्य केंद्र के रूप में भी काम करेगी

नेत्र परीक्षण: वैन में नेत्र विशेषज्ञों की टीम तैनात रहेगी, जो सड़क पर वाहन चालकों की आंखों की जांच करेगी।

बुजुर्गों को सौगात: सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के वाहन चालकों के लिए निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्कूलों और कॉलेजों में चलेंगे विशेष सत्र

सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रशासन का मुख्य फोकस युवाओं और छात्रों पर रहेगा। इसके तहत:

जिले के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौराहों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।

लोगों को यातायात नियमों (जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और ओवरस्पीडिंग से बचना) के पालन की शपथ दिलाई जाएगी।

नुक्कड़ नाटकों और गोष्ठियों के माध्यम से दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया जाएगा।

“सुरक्षित सफर, सबकी जिम्मेदारी”: जिलाधिकारी

शुभारंभ के अवसर पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय भूल और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वे केवल जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.