नौतनवां
महराजगंज जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां थाना पुलिस को नववर्ष के पहले ही दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां थाना पुलिस को नववर्ष के पहले ही दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
चेकिंग के दौरान बैरिया बाजार में दबोचे गए चोर
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में नौतनवां पुलिस टीम गुरुवार को चण्डीथान क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दोपहर लगभग 1:28 बजे बैरिया बाजार चौराहे से तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
नेपाल का आरोपी भी गिरोह में शामिल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला है, जिससे स्पष्ट होता है कि गिरोह के तार सरहद पार तक जुड़े हैं:
नागेश्वर प्रजापति (19 वर्ष): निवासी पैसिया कोनघुसरी, थाना नौतनवां।
अरुण राजपूत (20 वर्ष): निवासी हसनापुर, जनपद रुपनदेही (नेपाल)।
इनके साथ एक 13 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.दो हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर प्लेट सहित)।एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल।
पूछताछ और जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। ये शातिर अपराधी सार्वजनिक स्थानों से रेकी कर बाइक उड़ाते थे और उन्हें ठिकाने लगाते थे।
विधिक कार्रवाई
नौतनवां पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 1, 2026


















