यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का बड़ा तोहफा,आधा हुआ नए कनेक्शन का दाम, एस्टीमेट का झंझट भी खत्म

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में नए साल 2026 के जश्न के बीच बिजली विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत दी है।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में नए साल 2026 के जश्न के बीच बिजली विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन लेना न केवल आसान होगा, बल्कि इसके लिए अब जेब भी कम ढीली करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की दरों में भारी कटौती करते हुए नई ‘कॉस्ट डेटा बुक’ को हरी झंडी दे दी है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में भारी गिरावट

पावर कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की दरों को आधा कर दिया गया है।

सिंगल फेज मीटर: पहले इसके लिए उपभोक्ताओं को 6,016 रुपये देने पड़ते थे, जिसे अब घटाकर मात्र 2,800 रुपये कर दिया गया है।

थ्री फेज मीटर: इसकी कीमत 11,342 रुपये से कम करके अब 4,100 रुपये निर्धारित की गई है।

एस्टीमेट व्यवस्था खत्म, फिक्स चार्ज से मिलेगा कनेक्शन

उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन के लिए भारी-भरकम ‘एस्टीमेट’ बनवाने के चक्कर से मुक्ति मिल गई है। विभाग ने एस्टीमेट की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को निर्धारित फिक्स चार्ज जमा करना होगा और उन्हें बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दफ्तरों में होने वाली अनावश्यक भागदौड़ और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।

12 जनवरी तक लागू होंगी नई दरें

नियामक आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियां) 12 जनवरी 2026 तक नई दरों को प्रभावी रूप से लागू कर दें। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से नए बिजली कनेक्शनों की संख्या में तेजी आएगी और मध्यम वर्ग व गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

गरीब परिवारों के लिए किस्तों की सुविधा

जानकारी के अनुसार, आम जनता को राहत देने के लिए विभाग किस्तों में भुगतान का विकल्प भी दे रहा है, जिससे कम आय वाले परिवार भी आसानी से वैध बिजली कनेक्शन ले सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.