गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज प्रात काल गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज प्रात काल गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी आध्यात्मिक दिनचर्या का पालन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और ‘विश्व कल्याण’ के लिए प्रार्थना की।
मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ परिसर मुख्यमंत्री ने रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के बीच महादेव का दूध और जल से अभिषेक किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर “नमः शम्भवाय च मयोभवाय च…” मंत्र साझा करते हुए अपनी आस्था प्रकट की और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ जनता को अपनी शुभकामनाएं दीं।
जनता की सेवा और भक्ति का संगम उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर प्रवास पर होते हैं, वे मंदिर की मर्यादाओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना के साथ-साथ ‘जनता दरबार’ के माध्यम से लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं। आज का यह अनुष्ठान भी लोक-मंगल की इसी भावना को समर्पित रहा।
यूपी में शीतलहर का कहर: CM योगी का सख्त आदेश, 1 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद pic.twitter.com/vFUUb3F0uZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 29, 2025




















